Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Online Apply Date, Eligibility, Benefits and Full Details

Photo of author

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार की वे सभी महिलाएं जो स्वरोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, उनके लिए बिहार सरकार ने एक नई और महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की शुरुआती आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, और जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी।

इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से प्रदान करेंगे। आप जानेंगे कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होंगे, और किन पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है। इसलिए यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
शुरुआतबिहार सरकार
मुख्य विभागग्रामीण विकास विभाग
लाभार्थीहर परिवार की एक महिला
उद्देश्यमहिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना
प्रारंभिक सहायता राशि₹10,000 (पहली किस्त)
अतिरिक्त सहायता राशि₹2,00,000 तक (6 माह बाद मूल्यांकन के अनुसार)
राशि ट्रांसफर की शुरुआत15 सितम्बर 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
बाजार सुविधामहिलाओं के उत्पादों के लिए हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे
मुख्य लाभमहिलाओं का सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार, पलायन में कमी

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

बिहार सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹10,000 की प्रारंभिक आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके साथ ही व्यवसाय शुरू करने के 6 माह बाद मूल्यांकन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा सकती है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस लेख में हम आपको Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें और लाभ मिलने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से देंगे, ताकि आप आसानी से योजना में आवेदन कर सकें और इसका अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता राशि ₹10,000 दी जाएगी। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने और उसके संचालन के आकलन के आधार पर महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जा सकती है।

इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी।

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके तहत हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वह उद्यमी के रूप में आगे बढ़ सके। योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना, परिवार की आय बढ़ाना, गरीबी कम करना और समाज में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना है।

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
  • हर परिवार की कम से कम एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु सहयोग देना।
  • महिलाओं को उद्यमी (Entrepreneur) के रूप में स्थापित करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
  • परिवार की आय में वृद्धि कर गरीबी उन्मूलन में योगदान देना।
  • महिलाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता क्षमता का संवर्धन करना।
  • महिलाओं की समाज में समान भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना।
  • राज्य की आर्थिक प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका स्थापित करना।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का क्रियान्वयन

  • ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का संचालन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्रों में इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा।
  • योजना की मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण का कार्य जीविका मुख्यालय और संबंधित विभाग करेंगे।
  • धनराशि का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुकों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा।

Benefits and Fetaures of Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025

राज्य सरकार सभी परिवारों की एक-एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त स्वरूप प्रदान करेगी। यह राशि उनके द्वारा चुने गए किसी भी स्वरोजगार को प्रारंभ करने में सहायक होगी। यह कदम महिलाओं को अपने दम पर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लाभ

  • परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • शुरुआत में ₹10,000 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
  • व्यवसाय के सफल संचालन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध होगी।
  • महिलाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।
  • परिवार की आय में वृद्धि होगी और गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।
  • योजना से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • महिलाओं के लिए कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी।

 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की मुख्य विशेषताएं

  • योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा।
  • लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को ही मिलेगा।
  • पात्र महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका और उसके पति आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन ग्राम संगठन/स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से होगा।
  • शहरी क्षेत्रों में आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • धनराशि का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा।
  • महिलाओं को व्यवसाय चुनने और संचालन के लिए मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।

Eligibility for Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana 

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। नीचे योजना की पात्रता शर्तें विस्तार से दी गई हैं:

  • आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को मिलेगा।
  • परिवार से आशय है – पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे।
  • अविवाहित वयस्क महिला, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें एकल परिवार माना जाएगा।
  • आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  • महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।
  • यदि महिला पहले से सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) देकर सदस्यता लेनी होगी।
  • आवेदिका के नाम से बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना चाहिए।

सितम्बर 2025 से DBT के जरिए बैंक खातों में राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत राशि का वितरण तेज़ गति से किया जाएगा। सितम्बर 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹10,000 की प्रारंभिक राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे न केवल प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि सहायता समय पर सीधे लाभार्थी को मिलेगी।

6 महीने बाद व्यवसाय विस्तार के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगा

रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद सरकार महिलाओं के व्यवसाय का आकलन (evaluation) करेगी। यदि महिला व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला रही है और विस्तार की जरूरत है, तो उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जा सकती है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो अपना बिजनेस बड़ा करना चाहती हैं या किसी नई योजना को लागू करना चाहती हैं।

गांवों और शहरों में हाट-बाजारों का विकास – महिलाओं को मिलेगा स्थायी बाजार

इस योजना का लक्ष्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को बाजार से भी जोड़ना है। इसके लिए राज्य सरकार गांवों से लेकर शहरों तक विशेष हाट-बाजार विकसित करेगी, जहाँ महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी। इससे उन्हें एक स्थायी बाजार, अच्छी कीमत और आय में सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में संभावित रोजगार विकल्प

सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक विकल्प सुझाए हैं, जैसे –

  • फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
  • सब्जी एवं फल दुकान
  • किराना दुकान
  • बर्तन/प्लास्टिक सामग्री दुकान
  • खिलौना एवं जनरल स्टोर
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर
  • मोबाइल बिक्री/रिपेयर/रिचार्ज
  • स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान
  • खाद्य सामग्री दुकान
  • ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/कृत्रिम ज्वेलरी
  • कपड़ा, सिलाई, फुटवियर
  • बिजली उपकरण की दुकान
  • कृषि कार्य
  • ई-रिक्शा/ऑटो
  • बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • गौ पालन
  • अन्य (लाभुक स्वयं चयन कर सकते हैं)

Documents Required for Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Online Apply

इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को तैयार रखना जरूरी होगा। ये दस्तावेज़ योजना के अंतर्गत पात्रता सत्यापित करने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक हैं:

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक या बैंक विवरण (DBT स्वचालित)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिहार राज्य का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो)
  • पेशा प्रमाण पत्र या स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव (अगर कोई व्यवसाय शुरू करने का प्लान है तो उसका संक्षिप्त विवरण)
  • आय प्रमाण पत्र (आय सीमा आधारित पात्रता के लिए)
  • मौजूदा रोजगार या स्वरोजगार से संबंधित दस्तावेज (यदि पहले से कोई स्वरोजगार चल रहा हो)
  • विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1)
  • स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) – समूह में सदस्यता लेने के लिए

How To Apply for Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ ग्राम संगठन के माध्यम से प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकती हैं, वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएँ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करेंगी।

योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों या आवेदन के साथ उसमें सदस्यता लें।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक महिला को ग्राम संगठन में विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) में आवेदन करना होगा।
  • यदि वह SHG की सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) भरकर समूह में सदस्यता लेनी होगी।
  • ग्राम संगठन द्वारा विशेष बैठक में आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया प्रखंड इकाई को भेजी जाएगी।
  • उसके बाद इस योजना की राशि लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित होगी।

शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त होंगे।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

Important Links

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र)Download
Online Apply (Only शहरी क्षेत्र)Click Here
बिहार जीविका समूह लिस्टMember List Check & Download
View CM Nitish Kumar Tweet on “X”Click Here to View
Download NoticeDownload Here
Join Telegram ChannelJoin Channel
HomepageVisit Homepage
About the Author
सूरज कुमार मेहता Digital Creator | Blogger | YouTuber Founder & CEO: ShikshaHelps.in मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने ShikshaHelps.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।धन्यवाद! 🙏

Follow us on: FacebookInstagramTwitterYouTube, and Telegram.

Leave a Comment