Delhi Police Constable Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 12वीं पास हैं, तो आपके लिए दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (Executive) पदों पर कुल 7565 रिक्तियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। पुरुष कांस्टेबल के लिए 4484 पद, महिला कांस्टेबल के लिए 2496 पद, एक्स-सर्विसमैन के लिए 285 पद और एक्स-सर्विसमैन (कमांडो) के लिए 376 पद आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Delhi Police Constable 2025 – Overview
| Recruitment Board | Staff Selection Commission (SSC) |
| Department | Delhi Police |
| Name of Post | कांस्टेबल (Executive) – पुरुष/महिला |
| Total Posts | 7565 |
| Application Process | Online |
| Eligibility | 12th pass |
| Selection Process | Written Exam + Physical Test + Document Verification |
| official website | https://ssc.gov.in |
Important Dates – दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
| Event | Dates |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 29 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2025 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | परीक्षा से कुछ दिन पहले |
| परीक्षा तिथि (संभावित) | नवंबर–दिसंबर 2025 |
Vacancy Details – कुल 7565 पद
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| कांस्टेबल (Executive) – पुरुष | 4484 |
| कांस्टेबल (Executive) – महिला | 2496 |
| एक्स-सर्विसमैन | 285 |
| एक्स-सर्विसमैन (कमांडो) | 376 |
| कुल पद | 7565 |
Eligibility Criteria – योग्यता व आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी (OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष)।
- अन्य पात्रता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है।
Application Fee – आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / OBC | ₹100 |
| SC / ST / महिला | ₹0 (मुक्त) |
Documents Required – आवेदन में जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (लाइव फोटो आवश्यक)
- सिग्नेचर (10–20 KB)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर व ईमेल ID
How to Apply Online Delhi Police Constable Recruitment 2025
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का फॉर्म SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भरा जाएगा। नीचे Step-by-Step प्रक्रिया दी गई है:
Step 1: SSC वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले Google पर ssc.gov.in टाइप करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: Login / Register करें
- अगर आपके पास पहले से SSC की रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड है, तो Login करें।
- अगर पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो “Register Now” पर क्लिक करें और 4 स्टेप में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें:
- Personal Details
- Password बनाना
- Additional Details
- Declaration
रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड अनिवार्य है और OTP वेरिफिकेशन करना होगा।
Step 3: Dashboard में जाएं और Form Apply करें
Login के बाद Dashboard में “Live Examination” सेक्शन में जाएं और Delhi Police Constable Recruitment 2025 पर Apply बटन दबाएं।
Step 4: ऑटो-फिल्ड जानकारी की जांच करें
आपकी OTR डिटेल्स (नाम, माता-पिता का नाम, पता आदि) ऑटो-फिल होंगी। इन्हें जांचकर “Next” पर क्लिक करें।
Step 5: शैक्षणिक योग्यता भरें
- 12वीं पास की जानकारी दें
- बोर्ड का नाम, पासिंग ईयर, रोल नंबर, परसेंटेज या CGPA भरें
Step 6: Category / Reservation Details
OBC, SC/ST, Ex-Serviceman, Departmental Candidate, Sports Quota आदि की जानकारी सही-सही भरें।
Step 7: Exam Centre चुनें
तीन परीक्षा केंद्र अपनी सुविधा अनुसार चुनें।
Step 8: Live Photo & Signature Upload करें
यह स्टेप सिर्फ मोबाइल एप्लिकेशन से ही किया जा सकता है। इसके लिए:
- Play Store से My SSC App और RD Face Authentication App डाउनलोड करें।
- My SSC App में Login करें
- Live Photo खींचें और Signature (10–20 KB) अपलोड करें
Step 9: Preview और Payment
- आवेदन फॉर्म का Preview ध्यान से जांचें
- यदि सब कुछ सही है तो ₹100 शुल्क (अगर लागू है) ऑनलाइन भरें
Step 10: Final Submit और Print
- Declaration टिक करें
- Final Submit करें
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
Selection Process – चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (Computer Based Test)
- फिजिकल मापदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET & PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- Medical Examination
Physical Standards (PST) – पुरुष उम्मीदवार
| मानक | आवश्यक |
|---|---|
| ऊंचाई | 170 सेमी (SC/ST के लिए छूट) |
| छाती | 81–85 सेमी (5 सेमी फुलाव आवश्यक) |
Physical Standards (PST) – महिला उम्मीदवार
| मानक | आवश्यक |
|---|---|
| ऊंचाई | 157 सेमी (SC/ST के लिए छूट) |
Important Links
| official website | https://ssc.gov.in |
| Online Apply | Click Here to Apply |
| Notification PDF | Download Notification |





