Chhat Par Bagwani Yojana 2025: बिहार सरकार ने शहरी इलाकों में हरियाली बढ़ाने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक शानदार योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है “छत पर बागवानी योजना 2025-26 (Chhat Par Bagwani Yojana 2025)”। इस योजना के तहत राज्य सरकार नागरिकों को अपनी छतों पर पौधे लगाने के लिए ₹7,500/- रुपये तक का अनुदान प्रदान कर रही है।
आज के समय में शहरों में बढ़ते प्रदूषण और कम होती हरियाली के बीच यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे नगर निगम क्षेत्रों के नागरिक इस योजना के लिए पात्र हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के माध्यम से नागरिक मात्र ₹2,500/- रुपये का अंशदान देकर ₹10,000/- रुपये की लागत के पौधे और गमले प्राप्त कर सकते हैं। इसमें फल, फूल, औषधीय और इनडोर पौधों की कई किस्में शामिल की गई हैं। आइए अब इस योजना से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को क्रमवार समझते हैं।

Chhat Par Bagwani Yojana 2025 – Overview
| आर्टिकल का नाम | Chhat Par Bagwani Yojana 2025 |
|---|---|
| योजना का नाम | छत पर बागवानी योजना 2025-26 |
| विभाग | उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार |
| वित्तीय वर्ष | 2025-26 |
| अनुदान राशि | ₹7,500/- रुपये |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| लाभार्थी | बिहार राज्य के नागरिक |
| लागू क्षेत्र | पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | horticulture.bihar.gov.in |
छत पर बागवानी योजना 2025 का उद्देश्य
- शहरी क्षेत्रों में फल, फूल एवं सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करना।
- घर की छतों को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण में सुधार लाना।
- शहरी नागरिकों को प्रदूषणमुक्त वातावरण और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना।
- महिलाओं और युवाओं को बागवानी से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना।

Chhat Par Bagwani Yojana 2025 के लिए पात्रता मानदंड
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास छत या बालकनी जैसी जगह होनी चाहिए जहाँ पौधे लगाए जा सकें।
- योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के परिवारों को मिलेगा — पटना (सदर, दानापुर, फुलवारी, बिहटा एवं खगौल), गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर।
- प्रति परिवार प्रति वर्ष केवल एक इकाई का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदन के समय आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र अनिवार्य है।
- यह योजना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खुली है।
छत पर बागवानी योजना 2025 के लाभ
- कुल यूनिट की लागत ₹10,000/- रुपये है, जिसमें से सरकार ₹7,500/- रुपये का अनुदान देगी।
- लाभार्थी को केवल ₹2,500/- रुपये का अंशदान देना होगा।
- फलदार, फूलदार, औषधीय और इनडोर पौधों की विभिन्न किस्मों के गमले उपलब्ध कराए जाएंगे।
| अवयव | गमले का आकार | पौधों वाले गमलों की संख्या |
| मिट्टी का गमला | 10 इंच | 05 |
| मिट्टी का गमला | 12 इंच | 05 |
| मिट्टी का गमला | 14 इंच | 10 |
| मिट्टी का गमला | 16 इंच | 10 |
किन जिलों में योजना लागू है
- पटना जिला (पटना सदर, दानापुर, फुलवारी, बिहटा एवं खगौल)
- गया
- मुजफ्फरपुर
- भागलपुर
Chhat Par Bagwani Yojana 2025 – गमले की योजना
| श्रेणी | पौधे के प्रकार | अधिकतम पौधे |
|---|---|---|
| Fruits (फल) | अमरूद, आम, नींबू, चीकू, केला, एप्पल बेर | 10 |
| Indoor/Show Plants | अरेका पाम, फाइकस, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट आदि | 6 |
| Medicinal/Aromatic | तुलसी, एलोवेरा, पुदीना, अश्वगंधा, करी पत्ता | 3 |
| Permanent Flowers | गुलाब, अपराजिता, चमेली, हिबिस्कस आदि | 10 |
Bihar Chhat Par Bagwani Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट
इस “बिहार छत पर बागवानी योजना 2025-26” के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –
- आवेदक का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
- चालू मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ.
Chhat Par Bagwani Yojana 2025 में Online आवेदन कैसे करें
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं —
- सबसे पहले horticulture.bihar.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर “छत पर बागवानी आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, Agree बॉक्स पर टिक करें और Agree and Continue पर क्लिक करें।

- अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

- आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें।
Important Links
| Chhat Par Bagwani Yojana 2025-26 Apply | Apply Now |
| Official Notice | Download |
| Official Website | Click Now |
| For More Updates | Click Here |






