Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Apply Shuru | महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 – September से खाते में पैसा आना शुरू | बिहार सरकार की बड़ी घोषणा

Photo of author

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025। इस योजना के तहत बिहार के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा, रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि यह योजना न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगी, बल्कि राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी और मजबूरी में होने वाले पलायन को कम करेगी।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 : Overview

योजना का नामबिहार महिला रोजगार योजना 2025
योजना की शुरुआतबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार की महिलाएं
लाभ₹10,000 पहली किस्त + ₹2 लाख तक अतिरिक्त सहायता
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार उपलब्ध कराना
आवेदन शुरूसितंबर 2025
किस विभाग से लागूग्रामीण विकास विभाग
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी होगी

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Important Dates

  • योजना की घोषणा – 29 अगस्त 2025
  • Apply Start Date – सितंबर 2025
  • पहली किस्त ट्रांसफर – सितंबर 2025 से
  • अतिरिक्त सहायता – रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद
WhatsApp Image 2025 08 29 at 14.49.42 48d6def5 768x876 1

बिहार महिला रोजगार योजना के लाभ

  1. प्रत्येक परिवार से एक महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता।
  2. रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता।
  3. महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट-बाजार का विकास।
  4. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार उपलब्ध कराना।
  5. पलायन को रोकना और बिहार में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।

Bihar Mahila Rojgar Yojana Eligibility (पात्रता)

  • लाभार्थी महिला बिहार की स्थायी निवासी हो।
  • आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • एक परिवार से सिर्फ एक महिला को लाभ मिलेगा।
  • महिला जीविका Self Help Group (SHG) से जुड़ी होनी चाहिए।
  • महिला या उसके पति/माता-पिता आयकर दाता न हों।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
Gzk5DGOaIAA4dti 1127x1536 1

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Documents (दस्तावेज़)

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • SHG सदस्यता प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध)

Bihar Mahila Rojgar Yojana Apply Kaise Kare?

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं

  1. अपने ग्राम संगठन में आवेदन फॉर्म (अनुलग्नक-1) जमा करें।
  2. ग्राम संगठन बैठक में फॉर्म चेक किया जाएगा।
  3. जानकारी M-A-S पोर्टल पर डाली जाएगी।
  4. स्वीकृति मिलने के बाद पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।

शहरी क्षेत्र की महिलाएं

  1. शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी होगा।
  2. आवेदन करने के बाद पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Mahila Rojgar Yojana में कौन-सा काम शुरू कर सकती हैं

महिला अपनी पसंद का कोई भी काम चुन सकती है। कुछ उदाहरण:

  • फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
  • सब्जी एवं फल दुकान
  • किराना दुकान
  • प्लास्टिक सामग्री/बर्तन की दुकान (दैनिक उपयोग)
  • खिलौना एवं जनरल दुकान
  • ऑटोमोबाइल रिपेयर दुकान
  • मोबाइल बिक्री, रिपेयर, मोबाइल रिचार्ज
  • स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान
  • खाद्य सामग्री दुकान
  • ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/कृत्रिम ज्वेलरी दुकान
  • कपड़ा/फुट वियर/सिलाई दुकान
  • बिजली उपकरण एवं बर्तन की दुकान
  • कृषि कार्य
  • ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा
  • बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • गौ पालन
  • अन्य व्यवसाय (उद्यम का नाम स्वयं अंकित करें)
  • (इस लिस्ट के अलावा भी कोई अपना मनपसंद काम चुन सकती हैं।)

निष्कर्ष

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना है, जिसमें शुरुआती ₹10,000 की मदद के साथ आगे चलकर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, रोजगार पाने और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा।

Important Links

जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए आवेदन फॉर्मClick Here
बिना जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए आवेदन फॉर्मClick Here
Official NotificationClick Here
Shorts NoticeClick Here
About the Author
सूरज कुमार मेहता Digital Creator | Blogger | YouTuber Founder & CEO: ShikshaHelps.in मैं बिहार का रहने वाला एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ। मैंने ShikshaHelps.in की स्थापना की, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, नौकरियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सटीक और उपयोगी जानकारी मिल सके। मेरा लक्ष्य हर व्यक्ति तक डिजिटल संसाधनों की पहुँच बनाना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और आगे बढ़ सकें।मुझे खुशी है कि मैं अपने काम के जरिए बिहार और देश के विकास में योगदान दे पा रहा हूँ।धन्यवाद! 🙏

Follow us on: FacebookInstagramTwitterYouTube, and Telegram.

Leave a Comment